शूलिनी यूनिवर्सिटी व शैड्स कॉलेज के वालंटियर ने उनके लिए किया कुछ खास

Himachal News Others Solan

DNN सोलन
1 नवम्बर सोलन के कोठों स्थित मानव मंदिर में मस्कुलर डिस्ट्राफी से ग्रस्त लोगों के लिए प्री दीपावली सलिब्रेशन का आयोजन किया गया। आईएएमडी की प्रधान संजना गोयल और महासचिव विपुल गोयल के प्रयासों से शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के जीवन में प्रकाश लाने के लिए अनूठे तरीके से दीपावली मनाई गई।
इस प्री दीपावली सेलिब्रेशन की खास बात यह थी कि इसमें पारंपरिकता का पुट डाला गया था। इस मौके पर पूरे मानव मंदिर को रंगोली से सजाया गया, फूल मालाएं, मिट्टी के दीपक जलाकर पूरे मानव मंदिर को रोशनी से जगमग किया गया। इस कार्य में सोलन की शूलिनी यूनिवर्सिटी के 23 और शैड्स कॉलेज के 14 वालंटियर ने अपना विशेष सहयोग दिया।
इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लेकर खुशियां मनाई। इस कार्यक्रम में मुंबई,गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मस्कुलर डिस्ट्राफी के ग्रस्त लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए खास दीपावली है और इससे जीवन में नया उत्साह आया है।
आईएएमडी के महासचिव विपुल गोयल ने कहा कि इस बार अनूठे तरीके से प्री दीपावली सेलिब्रेशन किया गया। इसमें सभी ने मिलकर पारंपरिक तरीके से दीपावली मनाई। इससे मस्कुलर डिस्ट्राफी से ग्रस्त लोगों के जीवन में बदलाव आएगा।

News Archives

Latest News