DNN सोलन
27 जुलाई प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड(Electricity Board Ltd.) सोलन (Solan) से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई, 2021 को 11 केवी बड़ोग फीडर स्थापित करने के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी यहां बोर्ड के सहायक अभियन्ता(SDO) दिनेश ठाकुर (Dinesh Thakur) ने दी।
दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 29 जुलाई, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन(Ayurvedic Hospital Solan), हाउसिंग बोर्ड फेज-1 एवं फेज-2(Housing Board Fase 1 And 2 ), रबौण(Rabon), नेगी काॅलोनी(Negi Colony), राधा स्वामी सत्संग(Radha Swami Satsang) एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।















