DNN कंडाघाट (लवली)
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चायल के माता काली के मंदिर पर शिवरात्रि से एक रात पहले यानी वीरवार रात को आसमानी बिजली गिरी। इससे मंदिर की गुंबद टूट गई। बिजली की तारें जल गई, लेकिन मंदिर की किसी भी मूर्ति को कोई भी नुकसान नहीं हुआ। करीब 2 साल पहले भी मंदिर के परिसर के नजदीक बिजली गिरने के कारण लाइटें जल गई थी।
माता काली का मंदिर ऊंची चोटी काली का टिब्बा पर स्थित है। यह क्षेत्र के लोगों की आस्था के केंद्र तो है कि साथ ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस मंदिर में शिव परिवार सहित हनुमान, नरसिंह की मूर्तियां स्थापित है।
WATCH VIDEO















