DNN कंडाघाट
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों डा॰ प्रेम लाल शर्मा, विशेषज्ञ कीट विज्ञान, डा॰ अमित विक्रम और डा॰ अशोक ठाकुर, विशेषज्ञ सब्जी विज्ञान और पादप रोग विशेषज्ञ डा॰ भूपेश गुप्ता ने कंडाघाट की कवारग पंचायत के सीचड़ा गाँव का दौरा किया। यहाँ से उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ किसानों के खेतों में शिमला मिर्च की फसल पर किसी बीमारी के कारण पौधे सूख रहें हैं।
वैज्ञानिकों कों इस दल ने गाँव में जाकर ज्ञान सिंह ठाकुर, उप प्रधान कवारग, ईशान ठाकुर, वार्ड मेंबर सीचड़ा, नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत मही से मुलाक़ात की। वैज्ञानिकों ने ईशान ठाकुर, संजीव कुमार और ज्ञान सिंह ठाकुर के खेतों का दौरा किया। वैज्ञानिकों ने पाया कि शिमला मिर्च की फसल पर वायरस का प्रकोप था जिससे पौधे सूख रहे थे। यह वायरस तेले की वजह से फैला था। फसल कमजोर थी और कम भी थी और वायरस का प्रकोप 80-90 फीसदी फसल पर था और कई जगह तो पूरी फसल प्रभावित थी। इस अवस्था में पसल को बचाना मुश्किल था अतः उन्होनें किसानों कों सुखाव दिया कि जो भी शिमला मिर्च बची है उसे लेने के बाद पौधों कों नष्ट कर दें। वैज्ञानिकों ने किसानों कों यह भी हिदायत दी कि भविष्य में पनीरी किसी पंजीकृत व विश्वसनीय पौधशाला से ही खरीदें और फसल फेरबदल कों अपनाएँ।















