शिमला जिला की E BOOK बुक भी लांच

Politics Shimla

DNN शिमला

भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष रवि मेहता ने बताया कि आज जिला शिमला की इस तरह की योजना को लेकर बैठक दीप कमल चक्कर शिमला में संपन्न हुई इस अवसर पर जिला शिमला की इ बुक भी लांच की गई, उन्होंने बताया कि इस बैठक में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल एवं जिला शिमला की प्रभारी डेज़ी ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया ई विस्तारक योजना की बैठक के उपरांत कल से यह योजना शिमला जिला के तीनों मंडलों में धरातल पर शुरू हो जाएगी इस योजना का लाभ भारतीय जनता पार्टी को बड़े पैमाने पर होने वाला है आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी पेपरलेस मोड में जाने वाली है।
उन्होंने बताया कि जिला भाजपा आईटी टीम और जिला भाजपा ने कोविड-19 संकटकाल में जितनी भी जनसेवा योजनाएं जिला शिमला में चली उनकी एक ई बुक लॉन्च करी है, इसी बुक में जितने भी जन सेवा कार्य हुए हैं उनका एक संयुक्त विवरण है।
यह ई बुक का स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा तय किया गया था, अब इस लॉच ले उपरांत यह बुक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगी।

News Archives

Latest News