DNN मंडी
गुरू गोबिंद पब्लिक सीनियर सकैंडरी स्कूल पड्डल में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बहुद्देशीय परियोजनाएं, ऊर्जा एवं गैर पारम्परिक ऊर्जा स्त्रोत मंत्री अनिल शर्मा ने की । उन्होंने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के विकास में सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि मंडी क्षेत्र में गुरू गोबिन्द पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भी शिक्षा के विकास में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार इस स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन किया है जो कि सराहनीय है।
![]()
शिक्षा के साथ-साथ अन्य विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को बधाई देते हुए कहा उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, इसलिए अध्यापकों को चाहिए कि वे बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करें और बच्चों को खेलकूद व अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रेरित करें ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सम्भव हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वर्तमान प्रतियोगिता के समय में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से शिक्षा ग्रहण करते हुए अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करें ताकि भविष्य में वे प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने का हरसंभव प्रयास करें ।















