DNN ऊना, (27 जून) – शिक्षकों, गैर-शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए 28 व 29 जून को विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण 23 केन्द्रों पर प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जिला के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व गैर-शिक्षकों और 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के विद्यार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि 28 जून को डिग्री काॅलेज बंगाणा, सीएचसी थानाकलां, टाउन हाॅल ऊना, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोषगढ़, भटोली काॅलेज, पीएचसी दुलैहड़, पीएचसी बाथड़ी, डिग्री काॅलेेज हरोली, सीएच चिंतपुर्णी, पीएचसी धर्मशाल महंतां, डिग्री काॅलेज अंब, रावमापा कलोह, रावमापा गोंदपुर बनेहड़ा और डिग्री काॅलेज दौलतपुर यौक में शिक्षण संस्थाओं के लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण की पहली डोज़ लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि 29 जून को स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पिपलू, तलाई व नैहरियां, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों देहलां, पंजावर, सलोह व बढेड़ा राजपूतां और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं बेहड़ जसवां व अंबोटा में शिक्षकों, गैर-शिक्षकों और 18 या उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों को कोविड की वैक्सीन लगाई जाएगी।
रक्कड़ और परागपुर में 129 लाभार्थीयों को बांटे 28 लाख के चेक
उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने रक्कड़ और परागपुर में लगभग 129 पात्र लाभार्थीयों को लगभग 28 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही हिमाचल प्रदेश सरकार हर पात्र व्यक्ति की सहायता के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सबसे ज्यादा सहायता राशि यदि किसी क्षेत्र में उपलब्ध करवाई गई है, तो वह जसवां परागपुर विधान सभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त उनके स्वयं के डिस्क्रीश्नरी ग्रांट से भी करोड़ों रूपये की सहायता राशि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में पात्र परिवारों को सहायता के रूप में दी गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दी गई सहायता राशि में से ज्यादातर राशि गंभीर रूप से बिमार चल रहे रोगियों के उपचार हेतु आवंटित की गई है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों की पढ़ाई, सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों की आर्थिक सहायता, कन्याओं के विवाह, घरों के सुधार एवं निर्माण हेतु तथा गरीबों को आर्थिक सहायता हेतु यह राशि वितरित की गई है। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वह कोई भी कार्य मानवता को आधार मानकर करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका ध्यय केवल जसवां परागपुर की जनता को हर संभव सहायता और सुविधा उपलब्ध करवाना है और इसके लिए वह कभी भी किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जाति या राजनीतिक दल नहीं पुछते। उन्होंने कहा कि शायद इसी कारण आज पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सहायता राशि के चेक उनके विधान सभा क्षेत्र के पात्र परिवारों और व्यक्तियों को वितरित किए गए हैं।