DNN कंडाघाट
05 सितंबर। गुरु बिन ज्ञान सम्भव नहीं होता यह बात सिद्ध की है, कल्होग स्कूल के अध्यापकों ने। कोरोना वायरस (कोविड-19) वैश्विक महामारी के दौरान भी अपना ज्ञान बाटने से पीछे नहीं हटे है। ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान गांव में रहने वाले विद्यार्थियों के पास साधनों की कमी के बाबजूद वह विद्यार्थियों तक ज्ञान पहुंचने के लिए पीछे नहीं हटे है।
गांव में विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्होग के शिक्षकों ने उनके घर जाकर अध्ययन सामग्री पहुंचाई है, ताकि कोई भी विद्यार्थी पढाई से वंचित न रह सके। इस तरह का कार्य शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों द्वारा किया गया हैं।
इस मौके में भारत के दूसरे राष्ट्रपति सरपल्ली राधाकृष्णन को भी याद किया और उनकी जीवनी के बारे में अवगत करवाया गया। कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए प्रधानाचार्य ने स्टाफ को उनके जीवन की प्रेरणा देकर संबोधित किया। इस मौके पर कोविड-19 में कार्य कर रहे अध्यपकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा, ब्रह्म दत्त शर्मा, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, अमित कटोच, संजीव कुमार व भजना नद थे ।
अध्यापक दिवस के मौके पर बी डी शर्मा,अनिल पुंडीर, विनोद चौहान, सोमदत्त शर्मा, गोपाल शर्मा, सविता, समृती ,अमित कटोच, राजिंदर कुमार, रजनी प्रभाकर, सुदर्शना शर्मा, सरोज कुमारी, स्वेता, राजेश,राधा कृष्ण, मंजू गुप्ता, किरण, नसीब बीबी, अनूप व विद्या देवी उपस्थित रहे।















