शहीद समारक में मनाया जाएगा जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

23 जुलाई– जिला स्तरीय कारगिल दिवस के आयोजन की पुर्व त्यारियों को लेकर वर्चुअल समिक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त बिलासपुर ने बताया कि 26 जुलाई मंगलवार को शहिद स्मारक के प्रांगण में जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता मामले मन्त्री राजेन्द्र गर्ग सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरान्त कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता करेगें।
उन्होने कहा कि कारगिल विजय दिवस जिला वासियों के लिए बहुत ही महत्वपुर्ण दिवस है इस दिवस पर कारगिल युद्ध के नायकों के सम्मान देने व उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करने का है। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीरता पुरस्कार विजेताओं व वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होने कहा कि इस दिवस के उपलक्ष में स्वतन्त्रता सेनानियों, शहीद परिवारों के सदस्यों के साथ साथ पुरे जिला भर में रहने वाले पूर्व सैनिकों के अतिरिक्त अर्ध सैनिक बलों आदि जिन्होने इस देश की रक्षा के लिए अपना योगदान दिया है सभी को सादर आमन्त्रित है ताकि इस दिवस की महता को बनाए रखने के लिए सभी अपनी भगीदारी सुनिश्चित कर सके।
इस वर्चुअल बैठक में सहायक आयुक्त गौरव चौधरी, एक्स सर्विस मैन लिग के चेयरमैन कर्नल भुपेन्द्र चन्देल, उपनिर्देशक सैनिक कल्याण कैप्टन कुलदीप कपिल, सेना मैडल कर्नल जेएस चन्देल, सौर्य चक्र विजेता कैप्टन पविन्द्र कुमार, सयोजक एक ईट शहीद के नाम कैप्टन मिन्हास, कैप्टन सुरजीत, कैप्टन सजंय और अधीक्षक विनोद कुमार सहित अनेक सम्बन्धित पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Archives

Latest News