DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
11 दिसम्बर। सोलन शहर का मालरोड अब फिर एक बार वाहनों की के लिए शाम को बंद नहीं होगा। जिला प्रशासन द्वारा यह फैंसला जिला में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए लिया गया है, ताकि लोगों की भीड़ मालरोड पर न हो सके। इससे पहले मार्च माह में इस प्रकार का फैंसला जिला प्रशासन द्वारा लिया गया था। मालरोड के बंद न होने के बाद से लगातार वाहनों की आवाजाही चली हुई है। इस संबंध में उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आदेश जारी किए है।
बता दें कि सोलन का दिल कहे जाने वाले मालरोड की सुंदरता को निहारने के लिए शाम के समय वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाता था। वर्तमान में मालरोड से साढ़े पांच बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहता था। इस दौरान स्थानीय लोगों की चलकदमी रहती थी, लेकिन पिछले दिनों से लगातार सोलन शहर में कोरोना वायरस के मामलें बढ़ते जा रहे है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मालरोड आगामी आदेशों तक बंद न करने के आदेश दिए है, ताकि मालरोड पर लोगों की भीड़ एकत्र न हो सके।















