शतप्रतिशत दिव्यांग नरेश कुमार को प्रदान की व्हील चेयर- सुभाष ठाकुर

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

28 मई। इडियन रैड क्रास सोसाइटी द्वारा  सिहडा में सदर विधायक सुभाष ठाकुर के माध्यम से 2011 में बस दुर्घटना के शिकार हुए शतप्रतिशत दिव्यांग नरेश कुमार सुपुत्र श्याम लाल सिहडा निवासी को स्वाचालित व्हील चेयर प्रदान कर उनका हौसला बढाकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाए दी।
विधायक सुभाष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद जेपी नडडा ने बिलासपुर प्रवास के दौरान शतप्रतिशत हुए दिव्यांग नरेश कुमार जो बिलासपुर में 2011 में हुई बस दुघटना के शिकार हुए थे उन्हे स्वाचलित व्हील चेयर देने का आसवासन दिया था जिसे आज पुरा करते हुए दिव्यांग को राहत प्रदान की गई ताकि उन्हे अपने व्यक्तिगत कार्यो के लिए किसी पर निर्भर नही रहना पडेगा।
उन्होने कहा दिव्यांग नरेश कुमार 2011 से ही विस्तर पर है इस मौके पर उन्हे और उनके परिवार को ढांढस बंधातें हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतन्त्र सांख्यान, जिला भाजपा प्रवक्ता रूप लाल ठाकुर, उपप्रधान सिहडा राकेश वर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत बंदला सतीश ठाकुर, उपमण्डालाधिकारी रामेश्वर दास, बूथ अध्यक्ष सिहडा हेमराम, पूर्व वार्ड पंच चामरू राम, युवा मोर्चा सदर मण्डल विपन ठाकुर, व सचिन, रूपलाल, श्यामलाल, सुभााष कुमार, हरीश कुमार सहित अन्य गांववासी मौजूद रहे।

News Archives

Latest News