ग्राम पंचायत नंदपुर और ढेला में कलाकारों ने जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

28 मई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से हिम सांस्कृतिक दल सोलन के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नंदपुर और ढेला में ग्रामीणों को गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी।
कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की है। मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत बी.पी.एल. परिवारों की बेटियों को विवाह पर 31 हजार रुपये अनुदान का प्रावधान है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत बेसहारा महिलाओं/लड़कियों को विवाह के लिए 51 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है तथा एक बूटा बेटी के नाम के तहत बालिका-शिशु के जन्म पर वन विभाग द्वारा उसके माता-पिता को चयनित वानिकी प्रजाति के पांच पौधे एवं एक किट भेंट की जाती है।
कलाकारों ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नंदपुर प्रधान भोली देवी, ग्राम पंचायत ढेला प्रधान नीलम चौधरी, ग्राम पंचायत नंदपुर उप प्रधान संजीव कुमार, ग्राम पंचायत उप प्रधान ढेला तरसेम लाल चौधरी, वार्ड सदस्य नंदपुर सीमा देवी, विमला, सोडी राम, सुरेन्द्रा देवी, जमालदीन, अशोक कुमार, वार्ड सदस्य ढेला रामकरण, जीत राम, रामजी दास, तेजो देवी, सुरिन्द्रा, मनोहर लाल, रमा देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

News Archives

Latest News