वीरेंद्र कंवर 20 व 21 फरवरी को कुटलैहड़ प्रवास पर

Others Una
DNN ऊना
18 फरवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत 20 फरवरी को प्रातः 10 बजे पशु चिकित्सालय थानाकलां का शिलान्यास करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत 12 बजे रैंसरी में पशु औषधालय का शिलान्यास करने के पश्चात जनसमस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वीरेंद्र कंवर दोपहर 2.15 बसाल में तथा 4 बजे पनोह पशु चिकित्सालयों का शिलान्यास करेंगे और इस दौरान जन समस्याएं भी सुनेंगे। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को 9.45 बजे बुडवार में पशु औषधालय का शिलान्यास करेंगे, 11.30 बजे शिव मंदिर समूरकलां में और 2.30 बजे रजत होटल डोहगी में हिमाचल प्रदेश भवन एवं संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाले वित्तरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

News Archives

Latest News