DNN सोलन
11 जनवरी : सोलन के श्रम निरीक्षक कार्यालय में एक व्यक्ति द्वारा सरकार फाइल की वीडियों बनाने से एक व्यक्ति को मना करनेपर उसके द्वारा निरीक्षक के साथ हाथापाई करने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस में सन्त राम निवासी शिलाई जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह श्रम निरीक्षक सोलन के पद पर तैनात है अपने कार्यालय में दैनिक सरकारी कार्य कर रहा था तो संतोष व तदिश निवासी कोटखाई इसके कार्यालय में आए तथा यह संतोष से बातचीत कर रहा था तो तदिश इसके कार्यालय में फाइल व सरकारी कागजातों की अपने मोबाईल से वीडियो बनाने लगा, जब इसने सरकारी कार्यालय की बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति बगैर वीडियो बनाने से मना किया तो उक्त व्यक्ति इसके साथ हाथापाई करने पर उतारु हो गया। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा । इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()















