वीडिया वायरेल करने पर युवक किया अगवा, मारपीट

Crime Himachal News

DNNपांवटा साहिब (अनुराग गुप्ता)

पांवटा साहिब में एक निजी होटल में कार्यरत युवक को अगवा कर उसके साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात रमेश कुमार को होटल से कार में अगवा कर लिया और इसके बाद पांवटा के रामपुर घाट में एक सुनसान स्थान पर उनकी डंडों व रॉड के साथ पीटाई की गई। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। युवक ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर कुछ दिन पहले भुंगरनी गांव में विवाद हुआ था और इस युवक ने विवाद की वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरेल की थी। इसके चलते यह घटना घटी। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

News Archives

Latest News