विश्वविद्यालय के शिक्षकों के पद स्वीकृत करने और यूजीसी वेतनमान के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

29 जून डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफेसरों के 11 पदों को भरने की मंजूरी के लिए हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर और राज्य मंत्रिमंडल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पदों का उपयोग कृषक समुदाय को प्रभावी ढंग से सेवा देने के लिए किया जाएगा। प्रोफेसर चंदेल ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान की घोषणा करने के लिए हिमाचल सरकार का धन्यवाद किया।

प्रोफेसर चंदेल ने बिलासपुर जिला के घुमारवीं में सब ट्रॉपिकल बागवानी के लिए अनुसंधान और विस्तार शिक्षा संस्थान खोलने की संभावना तलाशने के निर्णय की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह का संस्थान, क्षेत्र में सब ट्रॉपिकल बागवानी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेगा क्योंकि अनुकूल कृषि-जलवायु परिस्थितियों के कारण व्यावसायिक उत्पादन के लिए बड़ी संख्या में फसलें इस क्षेत्र में उगाई जा सकती हैं। उन्होंने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री राजेन्द्र गर्ग को विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ टीम को कई संभावित स्थलों का दौरा करने और संस्थान खोलने की संभावना तलाशने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश देने के लिए धन्यवाद दिया।  प्रोफेसर चंदेल ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय कृषि समुदाय के विकास के लिए कार्य करता रहेगा।

News Archives

Latest News