DNN सोलन
राजकीय-अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ की बैठक महासंघ के प्रधान पदम देव की अध्यक्षता में कल्याण भवन में संपन्न हुई। बैठक में बड़े वाहनों पर सेवारत परिचालकों को विशेष भत्ता एवं वर्दी भत्ता दिए जाने की मांग की गई। बैठक में महासंघ के प्रधान पदम देव ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि नई पैंशन योजना की जगह पुरानी पैंशन योजना ही लागू की जाए। उन्होंने उन चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को चालक के पद पर पदोन्नत करने की मांग की जो वाहन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि महासंघ कर्मचारियों को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रहा है तथा कर्मचारियों की शिकायतों व मांगों को सरकार तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।















