DNN ऊना
17 अगस्त: जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे पुर्नवास महानिदेशालय उत्तर जोन के अधिकारी जिला सैनिक कल्याण केंद्र में बैठक करेंगे। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिको व उनके आश्रितों तथा वीर नारियों हेतू संचालित की जा रही सभी पुर्नवास योजनाओं बारे अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने जिला के सभी भूतपूर्व सैनिक परिवारों से आहवान किया है कि वे 22 अगस्त को सैनिक बोर्ड कार्यालय में पहंुच कर इन योजनओं के बारे में जानकारी हासिल कर लाभ उठायें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 226090 पर सम्पर्क कर सकते हैं।














