विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने दुर्घटना स्थल का किया दौरा

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

24 दिसम्बर:शाहपुर हलके के साथ लगते जिला चम्बा के हटली गाँव के औद्योगिक क्षेत्र में बेस्ट प्रोसेसिंग फैक्ट्री में देर रात 23 दिसंबर को घटित आगजनी की घटना पर शाहपुर के नवनिर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
केवल सिंह पठानिया ने एसडीएम, स्थानीय पंचायत प्रधान सहित घटना स्थल का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना के बारे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को यथासंभव सहायता के निर्देश दिये हैं।
पठानिया ने कहा कि फैक्ट्री में आगजनी की घटना के कारणों के जांच के आदेश दे दिए गये हैं और प्रभावितों की सहायता एवं पुर्नवास के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिये गये हैं।

News Archives

Latest News