DNN परवाणू
18 सितंबर। कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत दिसंबर माह परवाणू में हुई जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनता से किए वादे पुरे होने शुरू हो गए है। इसी के साथ लोगों के सपने भी पुरे होते दिखाई दे रहे है। कसौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी मांग कसौली को अपना उपमंडलाधिकारी कार्यालय मिला, इसके पश्चात बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में परवाणू को उप-तहसील का दर्जा भी मिला गया है। तहसील में होने वाले कार्य के लिए परवाणू व साथ लगते क्षेत्रों के लोगों परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। यह बात हिमाचल प्रदेश महिला बोर्ड की अध्यक्ष डा. डेजी ठाकुर ने कही है। उन्होंने कसौली को अपना एसडीएम कार्यालय मिलने व परवाणू को उप-तहसील मिलने को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. राजीव सहजल का धन्यवाद किया है। 















