DNN चंबा
25 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई व अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है। राम कुमार गत देर सांय विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य पर सोलन ज़िला के बद्दी में दशहरा मेले समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण का दहन कर पर्व का समापन किया।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी त्यौहार सनातन परंपरा के अनुसार ऐतिहासिक पर्व है। उन्होंने कहा कि बुराई प्रत्येक मनुष्य के अंदर विद्यमान होती है चाहे वह नशे की लत हो या किसी भी अन्य प्रकार की सामाजिक बुराई। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने अंतर्मन की बुराइयों को रावण रूपी समझ कर इन्हें त्यागने का संकल्प लेना चाहिए। सभी को भगवान श्रीराम के सरल जीवन से सीख लेकर उनका अनुसरण करना चाहिए जिससे प्रत्येक व्यक्ति व समाज का जीवन सरल तथा देव तुल्य बन सके।
उन्होंने मेले में उपस्थित लोगों तथा बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ के उद्योगपतियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी के सुखी व खुशहाल जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा भारी वर्षा के प्रभावितों के लिए राहत पैकेज दिया गया है। राहत पैकेज के तहत भारी वर्षा के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 07 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि आपदा के कारण दून विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों को हुए नुकसान की मुरम्मत के लिए लगभग 86 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए है। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण लगभग 36 पेयजल योजना बंद हो गई थी जिसकी मुरम्मत करवाकर ठीक कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बद्दी नगर परिषद स्वच्छ बद्दी शहर की दृष्टिगत कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बद्दी शहर को चंडीगढ़ शहर की तर्ज पर साफ-सुथरा व आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बद्दी नगर परिषद को बद्दी व बरोटीवाला के संपर्क मार्गाे के लिए 02 हजार सोलर लाइट देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि बद्दी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नवानगर-सिसवा सड़क के विस्तारीकरण के लिए 134 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करवा दी गई है तथा बद्दी में रेलवे निर्माण के लिए जमीदारों की भूमि अधिग्रहण के लिए 82 लाख रुपए अधिकतम राशि जमीदारों को एक मुश्त राशि के रूप में देने का आश्वासन दिया।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि बद्दी हिमाचल प्रदेश का औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण लगभग पूरे भारतवर्ष के लोग यहां रहते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार व उत्तराखंड के कामगारों की संख्या यहां अधिक है और इनका एक अन्य प्रमुख पर्व छठ पूजा होता है जिसमें माताएं बहने अपने बच्चों की सुख शांति के लिए सूर्य नारायण भगवान की पूजा करती है। उन्होंने छठ पूजा पर्व के दिन बद्दी तहसील में स्थानीय अवकाश करने की घोषणा की जिसकी शीघ्र ही अधिसूचना कर दी जाएगी।
उन्होंने दशहरा पर्व के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद बद्दी को को 50 हजार रुपए अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, खण्ड कांग्रेस दून अध्यक्ष कुलतार सिंह ठाकुर, कांग्रेस दून के मीडिया प्रभारी वरुण कालिया, पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष मदन ठाकुर तथा अन्य नगर परिषद बद्दी के पार्षदगण सुरजीत चौधरी, मोहन, सतपाल, रमन कौशल, अजमेर कौर, राहुल बंसल, जस्सी चौधरी तथा विभिन्न पंचायत से आए प्रधान व उप प्रधान, अजितेश, कुलदीप कौर सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।