विक्ट्री संस्था ने डीसी राघव शर्मा को भेंट किए 2000 एन-95 मास्क

Others Una
DNN ऊना
11 फरवरी।  उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को विक्ट्री इंडिया नेशनल संस्था ने आज 2000 एन-95 मास्क भेंट किए। संस्था की ओर से विनय अग्निहोत्री व विशाल गर्ग से मास्क उपायुक्त को दिए। उपायुक्त राघव शर्मा ने संस्था का मदद के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि यह मास्क फ्रंटलाइन वर्कर्स को उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौर में ऊनावासियों का जिला प्रशासन को बढ़-चढ़ कर सहयोग मिला और सामूहिक प्रयासों की बदौलत कोरोना वायरस की रोकथाम में मदद मिल पाई है।
इस अवसर पर संस्था की ओर से विनय अग्निहोत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ-साथ अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को जिला में संस्था की ओर से 45 हजार मास्क प्रदान किए जाएंगे। जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आय़ुष विभाग तथा सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

News Archives

Latest News