वाहनों की नीलामी सूचना में आंशिक संशोधन

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

23 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय द्वारा 31 अगस्त, 2023 को की जाने वाली वाहनों की नीलामी की सूचना में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित सूचना के अनुसार इन वाहनों के नम्बर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोलन के पास रहेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त कार्यालय सोलन परिसर में 31 अगस्त, 2023 को प्रातः 11.00 बजे नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें 02 ईटिओज माॅडल 2011 तथा एक बोलेरो माॅडल 2010 की नीलामी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नीलामी से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए ज़िला नाज़र शाखा के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-223702-3 एक्टेंशन नम्बर 209 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Latest News