DNN कंडाघाट
22 मई।कंडाघाट के समीप बीती रात्रि एक वाहन सड़क पर पलटने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि वाहन चालक की गम्भीर हालत को देखते हुए उपचार उसे सोलन से आईजीएमसी शिमला अस्पताल को रैफर किया गया है। मृतक की पहचान सरवण सिंह निवासी पंजाब के रूप में हुई है ।
बीती रात्रि क्षेत्र में एक निजी कम्पनी में कार्य करने वाला रितिक जब वाकना घाट से कंडाघाट की तरफ वाहन से आ रहा तो इसी कम्पनी में कार्य कर रहे सरवण सिंह ने इस वाहन से लिफ्ट ली इसने कंडाघाट के देहु चौकी में उतरना था, लेकिन यह वाहन देहु चौकी से एक मोड़ पीछे सड़क पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया । वाहन में बैठक चालक व अन्य एक व्यक्ति को उपचार के लिए सोलन अस्पताल पहुचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने सरवन को मृत घोषित कर दिया व चालक को गम्भरी हालत को देखते हुए उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल शिमला के लिए रैफर कर दिया गया।
शनिवार को कंडाघाट पुलिस द्वारा मृतक के शव का सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप गया।
इसकी पुष्टि एस पी सोलन अभिषेक यादव ने की उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में कंडाघाट पुलिस द्वारा मामला दर्ज आगामी कारवाही शुरू कर दी गई है।
















