वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट का शैड्यूल रद्द 

Chamba Himachal News Others
DNN चम्बा
17 दिसंबर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग के शैड्यूल को रद्द कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते शैड्यूल रद्द किया गया है। 27 दिसंबर तक न तो कोई ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा और न ही वाहनों की पासिंग की जाएगी। आगामी शैड्यूल जल्द ही निर्धारित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आरएलए अथवा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा के कार्यालय में दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News