वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

Others Sirmaur

DNN नाहन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग ने जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। जिला सिरमौर की आरटीओ सोना चौहान के नेतृत्व में परिवहन व पुलिस विभाग की टीम ने दर्जनों वाहन चालकों को गुलाब के फूल बांटकर यातायात नियमों की पालना करने का आग्रह किया। बता दें कि 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत परिवहन विभाग विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहा है।
आरटीओ सोना चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा भी सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वह वाहन चलाते समय अपने बच्चों को आगे की तरफ ने बिठाएं, क्योंकि ऐसा करके वह अपने बच्चों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। साथ ही चालक व साथ बैठने वाला शख्स भी सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें।

News Archives

Latest News