दाड़लाघाट (आशीष)
लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में कुनिहार के कार्यपालक कर्मचारी वर्ग के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बिलासपुर के अरण्यपाल अजीत ठाकुर ने की। कार्यपालक कर्मचारियों को वानिकी के कार्यो के बारे में विस्तार से समझाया । उन्होंने कर्मचारियों को अपनी सेवाएं कर्तव्यनिष्ठा के साथ देने के निर्देश दिए, साथ में उन्होंने वनों के संरक्षण के लिए लोगों की सहभागिता बनाए रखने के लिए लोगों के साथ गांव में जाकर उनके साथ बैठकें करने व पंचायतों में बैठकों में कर्मचारियों हेतु भाग लेने पर बल देते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए। इस कार्यशाला में वन मंडलाधिकारी कुनिहार सतीश नेगी व सहायक अरण्यपाल कुनिहार संजीव सूद व सहायक अरण्यपाल उड़नदस्ता बिलासपुर अश्वनी शर्मा परिक्षेत्र अधिकारी अर्की, दाड़लाघाट ,कुनिहार,कुठाड, कानूनगो वन मंडल कुनिहार भी उपस्थित थे।
