वन रक्षकों की भर्ती का परिणाम घोषित

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

22 दिसम्बर। वन रक्षकों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें रोहिताश्व रोल नम्बर 1400662, वीरेन्द्र सिंह रोल नम्बर 1400370, रिंकी देवी रोल नम्बर 1400102 तथा खिला देवी रोल नम्बर 1400219 चयनित हुए हैं। इस सम्बंध में अरण्यपाल ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी एम. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुबंध आधार पर वन रक्षकों के चार पदों की भर्ती हेतु ली गई लिखित परीक्षा तथा प्रमाण पत्रों के मूल्यांकन आधार पर तैयार परिणाम घोषित कर दिया है।

News Archives

Latest News