DNN शिमला (रमेश वर्मा)
प्रदेश में चिट्टा अपनी जड़े तेजी से जमा रहा है। बार बार चिट्टे के साथ युवकों की गिरफ्तारी के बावजूद भी अन्य युवा इससे सबक नहीं ले रहे है और इसके सेवन में जुटे है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने फिर से एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। शिमला के संजौली में बीकॉम पास युवक से चार ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। तीन दिनों से शिमला पुलिस लगातार चिट्टे के साथ युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाब साबित हो रही है।




















