DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
मनाली के मॉडल टाउन निवासी लापता चल रही भूमिका जसवाल का ब्यास नदी के किनारे शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि 8 फरवरी को हरीश निवासी मॉडल टाउन मनाली ने मनाली थाना आकर अपनी पत्नी भूमिका जसवाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 9 फरवरी को मनाली पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव मनाली के समाहन के पास ब्यास नदी के किनारे हैं। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और शव भूमिका जसवाल का निकला। उन्होंने बताया कि पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है।















