लड़की के कमरे को खुलवाने पर हुआ, यह बड़ा खुलासा, FIR

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन जिला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र में एक लड़की के कमरे में घुसकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोलन के महिला थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है । उन्होंने कहा कि लड़की नाबालिग है।
पता चला है कि पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि इसने अपनी लड़की के कमरे से कुछ आवाजें सुनी। जिस पर इसे शक हुआ और इन्होंने उससे दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजा खुलने पर उन्होंने पाया कि एक लड़का कमरे में मौजूद था। जोकि लड़की से बलात्कार कर रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । आरोपी की तलाश की जा रही है।

News Archives

Latest News