DNN धर्मशाला
जिला प्रशासन कांगडा द्वारा 25 नवम्बर को पुलिस मैदान धर्मशाला में रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग रस्साकस्सी, म्युजिकल चेयर दौड़, महिलाओं की दौड़ तथा बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जा रहा है।
सजंय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी 22 नवम्बर, 2018 तक जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय धर्मशाला के नरेश पाल गुलेरिया हॉकी कोच के पास प्रस्तुत करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-222317 तथा मोबाइल नम्बर 94180-24168 पर सम्पर्क कर सकते है।















