रेड क्रॉस सोसाइटी से सम्बन्धित विभिन्न मदों को लेकर बैठक आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

17 जून नालागढ़ में उपमण्डलीय रेड क्रॉस सोसाइटी से सम्बन्धित विभिन्न मदों को लेकर उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में ब्लड बैंक का निर्माण हो चुका है जिसे समाजसेवी महेन्द्र टंडन ने बनाने में बहुमूल्य सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि टंडन ने ब्लड बैंक में आधुनिक मशीनें भी उपलब्ध करवाई है।
उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक का नाम महेन्द्र टंडन की पत्नी की स्मृति में रचना टंडन मेमोरियल ब्लड बैंक रखा जाएगा।
इस अवसर पर एसटीम मेडिनसेप्टिन लिमिटेड के प्रभारी महेन्द्र टंडन, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.बी करकरा, तहसील कल्याण अधिकारी नालागढ करण वर्मा, दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ के प्रभारी डॉ. राजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Latest News