रूसा में सेमेस्टर सिस्टम करों बंद

Education Others Solan

डीएनएन सोलन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल को ज्ञापन दिया जिसमें मुख्य मांगे रूसा के अंतर्गत सेमेस्टर सिस्टम को बंद करने, छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को बहाल करने, महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के खाली पद तुरंत भरने। निजी शिक्षण संस्थानों में मनमानी फीस वृद्धि पर तुरंत रोक लगाने। इन मांगों को रखते हुए विद्यार्थी परिषद ने विधानसभा अध्यक्ष को चेताया अगर इसमें जल्द से जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश सरकार को विद्यार्थी परिषद के विरोध का सामना करना होगा और आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगी।

News Archives

Latest News