रूपांशी ने जूडो में जीता कांस्य पदक

Himachal News Others Una
DNN ऊना
15 नवंबर: कैडिट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऊना की रूपांशी ने जूडो में कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश व जिला का नाम रोशन किया है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि 7 से 13 नवंबर तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित इस प्रतियोगिता में रूपांशी ने हिमाचल की ओर से भाग लिया। उन्होंने बताया कि रूपांशी ने कंधे की चोट के बावजूद भी तीन खिलाड़ियों को पराजित किया। रूपांशी पहले भी सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक जीत चुकी है। जूडो खिलाड़ियों ने रूपांशी के ऊना पहुंचने पर स्वागत करने के साथ-साथ बधाई भी दी।

News Archives

Latest News