
DNN सोलन
शनिवार को खंड विकास कार्यालय सोलन में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में सोलन के विधायक धनीराम शांडिल उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न पंचायतों में दिए गई धनराशि और विभिन्न स्कीमों की समीक्षा की। जो पंचायतों में कार्य चल रहे हैं और जो किसी कारण से नहीं शुरू हो पाए उस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपस्थित प्रधानों, उप प्रधानों और खण्ड विकास अधिकारी को कार्यों में तेजी लाने को कहा। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक धनीराम शांडिल ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को लेकर सजग रहना चाहिए और उसके बीच में आने वाली तकनीकी बाधाओं को संबंधित अधिकारियों से मिलकर तुरंत दूर करवाने का प्रयास करना चाहिए। बैठक में खंड विकास अधिकारी विजय शर्मा, राजेश आरोडा़ ,सुमित ठाकुर, पंचायतों के सचिव, तकनीकी सहायक सहित उपस्थित रहे।
















