बंगाणा
जमीन की तकसीम की एवज में रिश्वत मांगने वाले पटवारी को विजीलैंस एंड एंट्री क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने बंगाणा तहसील के एक पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
बुधवार को विजीलैंस की टीम ने पहले मिली शिकायत के तहत ट्राप प्लान तैयार किया और एएसपी सागर चंद के नेतृत्व में लठियाणी पटवार वृत में कार्यरत पटवारी रतन चंद को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पटवारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विजीलैंस मामले की जांच में जुटी है।


















