रिकांगपिओ में बारिश से टापरी के पास पागल नाला में गिरा ल्हासा, आधा घंटा एनएच-5 पर यातायात रहा अवरुद्ध

Himachal News Kinnaur Others

DNN रिकांगपिओ
19 अप्रैल। जिले में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बारिश होती रही। एनएच-5 पर टापरी के निकट पागल नाला में ल्हासा गिरने से एनएच-5 कुछ घंटे तक अवरुद्ध रहा। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फ पड़ी है। किन्नौर का किन्नर कैलाश पर्वत बर्फ से ढक गया है। जिला में सूखे की मार झेल रहे किसानों व बागवानों के लिए बारिश बेहतर मानी जा रही है लेकिन यह बारिश और सेब की फ्लावरिंग पर प्रतिकूल असर भी डाल सकती है। इधर, किन्नोर प्रशासन ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर न जाने की हिदायत दी है।

अब यातायात सुचारू रूप से चल रहा
कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि पागल नाला में ल्हासा आने से मार्ग करीब आधा घंटा अवरुद्ध रहा जिसे बहाल कर दिया गया है। बहरहाल, बारिश जारी है व यातायात सुचारू चल रही है।

News Archives

Latest News