राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए सोलन से शिमला के बीच चलाई जाएगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या रहेंगी टाइमिंग

Himachal News Others Shimla Solan
DNN सोलन/शिमला ब्यूरो

05 सितंबर। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आयोजित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो, इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का फैंसला लिया है। इसके लिए बाकायदा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, ताकि यह अभ्यर्थी तक यह जानकारी पहुंच सकें। बताया जा रहा है कि एनडीए की परीक्षा 06 सितंबर को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में परीक्षा केंद्र राजधानी शिमला में बनाया गया है।  परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के उत्तरी रेलवे ने 06 सितंबर को स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि यह सुविधा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दी जाएगी।

यह ट्रेन 06 सितंबर को सोलन से तड़के साढ़े चार बजे चलेगी, जो शिमला में सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी। परीक्षा खत्म होने के बाद शाम 6:30 बजे स्पेशल ट्रेन शिमला से रवाना होगी और रात 9:10 बजे सोलन पहुंचेगी।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कालका-शिमला रेल ट्रैक पर 6 सितंबर को शिमला से सोलन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे एनडीए की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को को यातायात में सुविधा मिल सके। कोरोना संकट के बीच होने जा रही इस परीक्षा के दौरान रेलवे की तरफ से ट्रेन चलाए जाने से अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

News Archives

Latest News