DNN हमीरपुर
18 अक्टूबर विधानसभा चुनाव के टिकटों के लिए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के पिक एंड चूज करने पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी के चलते हमीरपुर में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सौरभ कटोच ने भी सवाल उठाए है और कहा कि टिकट के लिए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष यदूपति को लेकर पिक एंड चूज किया जा रहा है । सौरभ कटोच ने हैरानी जताते हुए कहा कि अपने लिए टिकट मांगने के लिए किसी भी तरह की टिप्पणी करने के लिए ऐसे युवा नेताओं के द्वारा काम किया जा रहा है जोकि निदनीय है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सौरभ कटोच ने कहा कि युकां कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति के द्वारा एनएसयूआई के अध्यक्ष रहने के समय में भी एक व्यक्ति विशेष के बारे में सोचते थे और आज भी संगठन की परवाह किए बिना काम कर रहे है। जिससे युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी हैरान है।
प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सौरभ कटोच सौरभ कटोच ने कहा कि प्रदेश कांगंेस चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने युवाओं को हमेशा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के द्वारा भी टिकट के चाहवानों की लिस्ट भी भेजी गई है। कटोच ने कहा कि यदुपति को पहले संगठन से भी निष्कासित किया गया था और दोबारा मौका दिया गया है लेकिन फिर भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है । उन्होंने सवाल उठाया कि व्यक्ति विशेष के लिए कोई भी नियम तोडना गलत बात है। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सौरभ कटोच सौरभ कटोच ने कहा कि जो भी टिकट फाइनल होकर आएंगे उनके साथ युवा कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने युवाओं के बारे में कुछ नहीं सोचा और आज के समय में बेरोजगारी व महंगाई बेहताशा बढ गई है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसी हालत है कि बार बार पीएम मोदी को हिमाचल आना पड़ रहा है।















