20 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र मंझोली से संचालित फीडर की मुरम्मत व रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर-1 के सहायक अभियंता रंजीत ठाकुर ने दी।
रंजीत ठाकुर ने कहा कि 20 अक्तूबर, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक मुस्सेवल, मंगुवाल, राजपुरा, निक्कुवल, अभिपुर, रंगुवाल, जगातखाना, ढाग, रामपुर, थानथेवाल, कंगनवाल, मंगता प्लास्सी, सैनी माज़रा, बड़ा बसोट आदि एवं औद्योगिक इकाइयां पीडीलाइट, कोर्रू फैब, वी केयर, जी.एन.बी, एस.एम् पैकेजिंग, ए.के.जे मेटल, कारा होटल, वेनटेक, डी.के ऑटोमोबाइल आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News