राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आईटीआई के समीप जल्द तैयार होगा बीडीओ भवन

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

04 सितम्बर। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आज राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आईटीआई के समीप बीडीओ आफिसर के नये भवन का भूमि पूजन किया और निर्माण कार्य प्रारंभ किया। इस चार मंजिला भवन पर 3.08 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस भवन में कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा समुचित पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध होगी। डा. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बीडीओ आफिस ग्रामीण विकास का केन्द्रीय स्थल है। यहां पर पंचायती राज संस्थान के प्रतिनिधि निरंतर अपने कार्य लेकर आते है, वहीं आम जन भी इस कार्यालय में अपने कार्य लेकर पहुंचता है। उन्होंने कहा कि नाहन में बीडीओ आफिस के नये भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। जब यह शानदार भवन बन कर तैयार होगा तो हर लिहाज से ग्रामीण लोगों के लिए हित कर रहेगा।
डा. बिंदल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र मॉडल निर्वाचन क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार में नाहन शहर में करोड़ांे रुपये के भवनों का निर्माण और लोर्कापण किया गया है और हमारा नाहन पहले वाला नाहन नहीं रहा, जहां भवनों की, जनसेवा स्थलों की हमेशा कमी खलती थी। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाया गया है। पर्किग स्थलों का निर्माण किया जा रहा है और अन्य नागरिक सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं।

News Archives

Latest News