राशिफल: व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 20 नवम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शक संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-मार्गशीर्ष
प्रविष्ठा-5 गते
चान्द्रमास कार्तिक
पक्ष — शुक्लपक्ष
* वार-् मंगलवार
तिथि – द्वादशी 14:40 तक
नक्षत्र–रेवती नक्षत्र 18:33 तक
योग- सिद्धि योग 18:38तक
करण– कौलव
पंचक समाप्त 18:33 पर
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –06:56
सूर्यास्त —17:19पर
सूर्य राशि -वृश्चिक
चंद्र राशि – मीन
20नवम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:42से 12:27
राहुकाल. 14:46 से 16:6 तक
🌹राशिफल🌹
मेष राशि: दूसरों को भरोसे अपना नुकसान कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आज लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें। परिवार की समस्याएं स्वविवेक से हल होंगी। दूसरों को देख कर द्वेष करना छोड़ दें।
वृषभ राशि: आज आप को परिजनों, इष्ट मित्रों से भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी। वाणी पर संयम रखें नहीं तो आके काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा, मेहमानों का आगमन होगा। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि: दिन शुभ रहेगा, सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी। घरेलू कार्य में दिन बीतेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी।
कर्क राशि: काम की व्यस्तता में परिवार को नजरअंदाज कर रहे हैं। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। मन पसंद भोजन मिलेगा।
सिंह राशि: आज परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा। व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर कार्य करें, स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या राशि : आज का दिन आप मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंंगे। दोस्तों के साथ मोजमस्ती में समय बीतेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे पर संभल कर रहें। अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी।
तुला राशि: व्यवसाय में सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम दें। लापरवाही से काम ना करें। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी, वाहन सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशि: आज लाभकारी निवेश बढ़ेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा। वाहन प्राप्ति के योग हैं। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है। आर्थिक लाभ होगा।
धनु राशि: आज व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। आशानुरूप आमदनी होगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं, निवेश से लाभ होने वाला हैं। हनुमान जी की आरधना करें।
म कर राशि: दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण से नाखुश रहेंगे। किसी की भी निंदा ना करें। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि: समय पर काम होने से राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव से लाभ होगा। निवेश में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग होगा। मित्रों के साथ देव-दर्शन होंगे। आज खर्च अधिक होने की उम्मीद है।
मीन राशि: कारोबार में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। व्यवहार कुशलता एवं सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधन होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा हो सकती है।
आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त भागवताचार्य संपर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News