राशिफल : इस राशि वाले रहें सावधान जीवनसाथी से हो सकता है मतभेद

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 23नवम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शक संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-मार्गशीर्ष
प्रविष्ठा-8 गते
चान्द्रमास कार्तिक
पक्ष — शुक्लपक्ष
* वार-् शुक्रवार
तिथि – पूर्णिमा 11:09 तक
नक्षत्र–कृतिकानक्षत्र 16:40 तक
योग- परिघयोग 10:52तक
करण– बालव
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –06:57
सूर्यास्त —17:18पर
सूर्य राशि -वृश्चिक
चंद्र राशि – वृष
2नवम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:42से 12:27
राहुकाल.10:47से 12:07तक
🌹विशेष~~आज कार्तिक पूर्णिमा आज ही मनाया जाएगी🌹
🌹राशिफल🌹
मेष राशि
: भूले-बिसरे साथी-रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई नया काम प्रारंभ करने का मन बनेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बेवजह विवाद हो सकता है। चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
वृषभ राशि
: जीवनसाथी से मतभेद संभव है। पारिवारिक चिंता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। ईर्ष्यालु लोग षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
मिथुन राशि
: किसी के व्यवहार से दु:ख होगा। क्रोध न करें। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। मुश्किल से व्यवस्था होगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में मातहतों से सहयोग नहीं मिलेगा। आय कम रहेगी। धैर्य रखें।
कर्क राशि
: शारीरिक कष्ट तथा धनहानि की आशंका है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष की चिंता बनी रहेगी।
सिंह राशि
: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। थकान महसूस होगी। व्यस्तता के चलते घर-परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। जल्दबाजी में लेन-देन नहीं करें। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रमाद न करें।
कन्या राशि
: प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। भय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा का मन बनेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न लें।
तुला राशि
: प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। भय रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
वृश्चिक राशि
: विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ेगा। भय रहेगा। चोट व रोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।
धनु राशि
: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि हो सकती है। आपकी सही बात का भी विरोध हो सकता है। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति होगी। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। विवाद से क्लेश हो सकता है।
मकर राशि
: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में संतुष्टि रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी। चिंता रह सकती है।
कुंभ राशि
: शारीरिक कष्ट हो सकता है। पुराने रोग के प्रति लापरवाही न करें। बेचैनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। समय पर लोग पैसा नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
मीन राशि
स्वास्थ्य में लापरवाही न करें। अज्ञात भय रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय पर काम होंगे। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में सम्मान प्राप्त हो सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे। जल्दबाजी न करें।
ज्योतिषकर्ता-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्कसूत्र 9418496281
8219174919

News Archives

Latest News