राशिफल: अपनी मेहनत के बलबुते पर काम पूरा कर लेंगे

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 2 नवम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शक संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–शरद ऋतु
सौरमास–कार्तिक
प्रविष्ठा–17 गते
चान्द्रमास कार्तिक
पक्ष — कृष्णपक्ष
* वार-् शुक्रवार
तिथि – नवमी तिथि 7:10 तक दशमी तिथि क्षय है
नक्षत्र — मघा नक्षत्र 23:58 तक
योग-शुक्ल नामक योग 8:53 तक तत्पश्चात ब्रह्म नामक योग 30:06 तक
करण– गर नामकरण
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –06:31
सूर्यास्त —17:44पर
सूर्य राशि -तुला
चंद्र राशि – सिंह
2नवम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:42से 12:27
राहुकाल. 10:41 से 12:04 तक
🌹राशिफल🌹
मेष राशि: आज मनचाहा काम
मिलने पर प्रसन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत है। व्यक्तिगत मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी बुर्जुग को मिठाई दान करें।
वृषभ राशि: आज प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है। कार्य न होने से हताश होंगे। दूसरों की बातों पर बहूत जल्द विश्वास कर लेते है। सुख-सुविधा पर खर्च होगा। बुजुर्गों की भावनाओं को समझें। किसी विद्यार्थी को कलम भेट करें।
मिथुन राशि: आपका जिद्दी रवैया नुकसान दायक रहेगा। कार्य में सफलता न मिलने के कारण दूसरों को दोष देने की बजाए अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं। व्यापारिक विस्तार की योजना सफल रहेगी। आर्थिक सहायता करें।
कर्क राशि: आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कार्यस्थल पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। संतान के कृत्यों के कारण चिंतित होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम-प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी को धार्मीक ग्रंथ दान करें।
सिंह राशि: आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव हैं। घरेलू विवाद सुलझ सकते है। आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। परिजनों से, संबंध बेहतर होंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। आज तांबे के पात्र में शक्कर भर कर दान करें।
कन्या राशि: दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना बात बिगड़ जाएगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करेंगे। किसी गरीब कन्या के विवाह में आर्थिक सहयोग करें।
तुला राशि: आपकी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, झूठ बोलने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बहनों से विवाद होंगे। असहाय की सहायता करें।
वृश्चिक राशि: युवाओं के लिए समय उपयुक्त हैं। मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी। मेहनत करने में पीछे न हटे पदोन्नति के आसार हैं। उच्च अध्ययन के लिए शहर छोड़ना होगा। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे, आज भगवान सत्यनारायण का पाठ करें।
धनु राशि: आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें| स्थाई संपति के क्रय-विक्रय में धन लगेगा। आज किसी शिव मंदिर में शक्कर दान करें।
मकर राशि: आलस हावी रहेगा। बुद्धि जीवियों से संपर्क बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी, कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी गरीब को भोजन करवाएं।
कुंभ राशि: नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे, प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं। विरोधियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। आज भगवान लक्ष्मीनारायण को हलवे का नेवध्य्य लगाएं।
मीन राशि: अपनी मेहनत के बलबुते पर काम पूरा कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश में यात्रा होगी। आज किसी मंदिर में पानी से भरा मटका दान करें।

संपादक–
आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त भागवताचार्य संपर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News