DNN रामपुर
05 नवंबर। रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आगजनी की घटना सामने आई। यह घटना वार्ड नंबर-8 के चुहाबाग में पेश आई। आगजनी में लाखो रूपयों का सामान जल कर स्वाह हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को अन्य घरों तक भड़कने से बचाया गया। इस घटना में किसी भी तरह के जानी नुक्सान की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 3 बजे राज कुमार निवासी चुहाबाग के तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल से आग लगनी शुरू हुई। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग रामपुर को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान यदि अग्निशमन विभाग ने मुस्तैदी और सुझबुझ नहीं दिखाई होती, तो साथ लगते घरों को भी खतरा हो सकता था। यह आग दूसरी मंजिल से होते हुए तीसरी मंजिल तक पहुंची और इसमें लाखों रूपए की किताबें, स्टेशनरी और राशन जो गोदाम में रखा था, पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब 25 लाख रूपए के नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जबकि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर रही है।