रात को मनाली-लेह सड़क मार्ग पर होने वाला यातायात भी रहेगा बंद

Lahaul and Spiti Others
DNN केलांग
27 जुलाई- आज दोपहर बाद हुई भारी बारिश के चलते लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है।
उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि बारिश की वजह से उदयपुर से लेकर पांगी और काजा से केलांग के बीच भी बरसाती नालों में उफान से सड़क जगह-जगह बाधित हुई हैं।
उन्होंने कहा कि फिलहाल सड़क बहाली तक पर्यटकों के अलावा अन्य सभी लोग पूरी एहतियात बरतें और सफर ना करें। बीआरओ सड़क की बहाली में जुट गया है।
उन्होंने कहा कि रात को मनाली-लेह सड़क मार्ग पर भी यातायात बंद रहेगा।
उपायुक्त ने बताया कि लेह प्रशासन से भी इस सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई है। लिहाजा पर्यटक और अन्य लोग  सावधानी बरतें और सड़क बहाल होने के बाद ही आगे का सफर जारी करें।

News Archives

Latest News