राज्यस्तरीय पैरा खेल चैंपियनशिप में सोलन की बेटी आन्या ठाकुर ने झटके तीन मेडल

Himachal News Others Solan

DNN सोलन
30 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश पैरा खेल प्रतियोगिता में सोलन के धर्मपुर की बेटी आन्या ठाकुर ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में तीन मेडल अपने नाम किए।प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश पैरा खेल एसोसिएशन की ओर से 25 से27 दिसंबर तक धर्मशाला में किया गया। इस प्रतियोगिता में आन्या ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल अपने नाम किया। आन्या के पिता जितेंद्र सिंह ठाकुर और माता शिवानी ठाकुर अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुश है। उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय आन्या ठाकुर कसौली के सेंट मैरी स्कूल में 10 कक्षा की छात्रा है और उसकी खेलों में रूची है। उन्होंने बताया कि आन्या ने १०० मीटर दौड़ में गोल्ड, लांग जंप में सिल्वर और जैवलिन थ्रो में ब्रांज मेडल जीता। आन्या ठाकुर का सपना है कि वह पैरा खेलों में देश के लिए पदक जीतकर लाएं। इसके लिए वह कठिन अभ्यास भी करेगी। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले पैरा खेलों की तैयारी करेगी। आन्या की इस उपलब्धि पर सोलन में खुशी की लहर है।

Latest News