राज्यपाल 26 अप्रैल को नौणी में विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार और इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स मीट का करेंगे उद्घाटन 

Himachal News Others Solan

DNN नौणी(सोलन)

24 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के नए मुख्य द्वार का उद्घाटन 26 अप्रैल को करेगें। गेट को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वित्तीय सहयोग से 75 लाख रुपये की लागत से पहाड़ी वास्तुकला शैली में बनाया गया है। विश्वविद्यालय के अपने दौरे के दौरान, राज्यपाल विश्वविद्यालय के इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स एंड गेम्स मीट का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें विश्वविद्यालय के सभी चार घटक कॉलेजों के छात्र ट्रैक और फील्ड इवेंट्स और विभिन्न खेल आयोजनों में भाग लेंगे। इसके अलावा वह एलएस नेगी सभागार में यूनिवर्सिटी के फैकल्टी और छात्रों को भी संबोधित करेंगे।  राज्यपाल विश्वविद्यालय की 16वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

News Archives

Latest News