राज्य स्तरीय सम्मेलन में गूंजेगा पत्रकारों के साथ हो रहे भेदभाव का मुददा

Others Una

DNN ऊना

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) हिमाचल इकाई ने प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों को दिए गए लैपटॉपों में मान्यता प्राप्त उपमंडल के पत्रकारों को दरकिनार किए जाने का कडा विरोध किया है। एनयूजे इंडिया की प्रदेश इकाई ने कहा कि जब सरकार ने नीति बनाई थी तो कहा गया था कि प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लैपटॉप दिए जाएंगे तो उसमें से किसके कहने से व क्यों सिर्फ जिला व प्रदेश स्तर के पत्रकारों को ही इसमें शामिल किया गया। उममंडल स्तर के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को इस योजना से वंचित किया जाना भेदभाव को दर्शाता है जिसको अब सहन नहीं किया जाएगा। एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने पत्रकारों के साथ हो रहे भेदभाव का मुददा ऊना में हो रहे राज्य स्तरीय सम्मेलन में 23 जनवरी को गूंजेगा। उन्होने कहा कि हिमाचल को भी हरियाणा-पंजाब की तर्ज पर पेंशन लागू करने की घोषणा इसी बजट में करनी चाहिए जिसमें डेस्क के पत्रकारों व उप संपादकों को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि भेदभाव का मुददा जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भी 1 फरवरी को भी उठेगा।

News Archives

Latest News